{"_id":"68375ab5fb7cbb5f5a091c84","slug":"anger-expressed-over-non-repair-of-roads-cut-off-by-flood-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136776-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाढ़ से कटे रास्तों की मरम्मत न होने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाढ़ से कटे रास्तों की मरम्मत न होने पर जताया आक्रोश
Thu, 29 May 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर। भाकपा माले की एक बैठक बुधवार को कलीनगर में आयोजित हुई। बैठक में पिछले वर्ष बाढ़ से कटी सड़कों व रास्तों का निर्माण न होने, जालफेंसिंग समेत अन्य समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इसको लेकर 10 जून को तहसील में धरना देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भाकपा माले जिला प्रभारी कामरेड अफरोज आलम ने कहा कि सरकार को जंगल किनारे बसने वालों की कोई चिंता नहीं है। उनकी नजर में सिर्फ टाइगर प्रोजेक्ट व जानवर है। बैठक में तय हुआ कि भाकपा माले इन मुद्दों के साथ ही क्षेत्र के किसानों व जंगल किनारे के निवासियों के मुद्दों पर आगामी 10 जून को तहसील कलीनगर में धरना प्रदर्शन कर समस्याओं को उठाएगी। इस मौके पर सचिव कामरेड अजीज खां, मुमताज, असलम, हफीज खां आदि मौजूद रहे।