फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anganwadi beneficiaries will now get nutritious food through face capturing

Pilibhit News: आंगनबाड़ी लाभार्थियों को अब फेस कैप्चरिंग से मिलेगा पौष्टिक आहार

Fri, 20 Jun 2025 10:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi beneficiaries will now get nutritious food through face capturing
एप पर लाभार्थी का फेस कैप्चर करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत विभाग
पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवतियों और बच्चों को मिलने वाला पुष्टाहार अब ज्यादा पारदर्शी ढंग से वितरित होगा। इसके लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। बाल विकास विभाग ने पोषण ट्रैकर एप लॉन्च किया है, जिसमें बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिये लाभार्थी के चेहरे का सत्यापन होगा। बाद में पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद पुष्टाहार मिलेगा। जिले में इस प्रक्रिया पर तेजी से अमल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 1960 आंगनबाड़ी केंद्रों से हर महीने गर्भवतियों समेत करीब 1.31 लाख पांच वर्ष तक के बच्चों को पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। प्रत्येक बच्चे को 1.5 किलो गेहूं व दलिया, 1.5 किलो चावल, 2 किलो चना और 500 ग्राम सोयाबीन का तेल व अन्य खाद्य सामग्री बांटी जाती है।
विज्ञापन

गर्भवती महिला को यह सामग्री एक किलो के हिसाब से मिलती है। बाल विकास विभाग पुष्टाहार वितरण में धांधली रोकने के लिए लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकरण करा रहा है। जिले में करीब 25 प्रतिशत लाभार्थियों के मोबाइल का सत्यापन हो चुका है। शेष लाभार्थियों के मोबाइल सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। इनके शत-प्रतिशत आधार फीडिंग को लेकर कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीओ युगल सनगुड़ी के अनुसार, नई व्यवस्था में उन्हीं लाभार्थियों को पोषाहार दिया जाएगा, जो पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत होंगे। लाभार्थी के चेहरे का सत्यापन होने के बाद पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज जाएगा। बाद में लाभार्थी को पोषाहार मिलेगा। इस व्यवस्था से लाभार्थी के नाम पर फर्जी तरीके से पोषाहार का वितरण दिखाने के चल रहे खेल पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed