{"_id":"590dd12c4f1c1bd210441f4d","slug":"anecdote","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्का दुक्का मामलों का ही हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्का दुक्का मामलों का ही हुआ निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 06 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
समाध्ाान दिवस
- फोटो : अमर उजाला
महीने का पहला समाधान दिवस
एसपी ने कोतवाली, एडीएम-एएसपी ने सुनगढ़ी में सुनी फरियाद
माह के पहले समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का समाधान कराने में अफसर सफल नहीं हो सके। चंद शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका।
शनिवार सुबह से थानों में समाधान दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई। सदर कोतवाली में एसपी देवरंजन वर्मा, सीओ सिटी अनुराग दर्शन जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे। एसपी ने पुरानी शिकायतों के निस्तारण को जाना और अभिलेख चेक किए। कोतवाली परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यावस्थाएं चेक की। इसमें संतोषजनक व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी जताई। इधर एडीएम एके सैनी, एएसपी डा.रामसुरेश यादव ने सुनगढ़ी थाना पहुंचकर फरियादियों को सुना। सीओ सदर निशांक शर्मा जहानाबाद में जनसुनवाई करने पहुंचे। खास बात रही कि फरियादियों की संख्या के साथ ही निस्तारण की संख्या भी काफी कम रही। न्यूरिया में छह शिकायतें आई और दो का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इसमें लंबित चल रहे शमशान भूमि पर कब्जे का विवाद भी सुलझ गया। जहानाबाद में आठ शिकायतें आई, लेकिन निस्तारण एक का भी नहीं हो सका। गजैराला में दो शिकायतें आई, जिनमें राजस्व टीम की मदद से एसएचओ जयवीर सिंह ने एक का निस्तारण कराया। अमरिया में दो में से एक शिकायत का निस्तारण हो सका। इसके अलावा अन्य थानों पर भी स्थिति इससे अलग नहीं रही।