फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anant and Gudiya won in 50 meter race

Pilibhit News: 50 मीटर में दौड़ में अनंत और गुड़िया ने मारी बाजी

Thu, 16 Nov 2023 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Anant and Gudiya won in 50 meter race
बीसलपुर मैं क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे । स्रोत - आयोजन समिति
पीलीभीत। जिले में संकुल स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को बीसलपुर के कर्रखेड़ा संकुल की प्रतियोगिताएं प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा नगरिया में हुईं। 50 मीटर दौड़ में अनंत कुमार और गुड़िया ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अनंत कुमार प्रथम, नीरज द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में गुड़िया प्रथम, आयशा द्वितीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में अनंत प्रथम, इमरान द्वितीय रहे। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अजीत प्रथम, अमर सिंह द्वितीय, बालिका वर्ग में महविश प्रथम और प्रिया द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्ग की कबड्डी में रम्पुरा नगरिया की टीम प्रथम रही। खो-खो में यूपीएस चौसर हरदोपट्टी विद्यालय प्रथम रहा। लंबी और ऊंची कूद में कंपोजिट विद्यालय अर्जुनपुर प्रथम, गोला फेंक और चक्का फेंक में चौसर हरदोपट्टी के रविंद्र प्रथम रहे। प्रतियोगिताएं क्रीड़ा प्रभारी मुईन अहमद खां की देखरेख में संपन्न हुईं। निर्णायक भगवान दास, रूपम प्रिया व जितेंद्र पाल रहे।

बीसलपुर मैं क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे । स्रोत - आयोजन समिति

बीसलपुर मैं क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे । स्रोत - आयोजन समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed