{"_id":"681a5cdd4252872de40b5c79","slug":"an-old-sikh-man-committed-suicide-by-shooting-himself-in-a-field-outside-his-house-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-135407-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर के बाहर खेत में वृद्ध सिख ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर के बाहर खेत में वृद्ध सिख ने गोली मारकर की आत्महत्या
Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 07 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव शीतलपुर में एक वृद्ध सिख ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
टाइगर रिजर्व से सटे गांव शीतलपुर निवासी परमजीत ने बताया कि सोमवार की रात उसके पिता हरजिंदर सिंह (65) खाना खाकर सोने की बात कहकर घर से खेत पर चले गए। देर रात घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनी तो वह और परिजन दौड़कर खेत पर पहुंचे। देखा कि पिता हरजिंदर खून से लथपथ पड़े थे। गोली सिर में लगी थी। मौके पर तमंचा भी पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज भी बरेली से चल रहा था। सूचना पर मंगलवार सुबह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ देर बाद सीओ प्रतीक दहिया ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने परिवार से बातचीत कर जानकारी जुटाई। मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।