{"_id":"69a3314e196e91b17702cb8e","slug":"an-fir-has-been-lodged-for-allegedly-beating-a-married-woman-by-stuffing-a-cloth-in-her-mouth-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-154694-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पिटाई के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पिटाई के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Sat, 28 Feb 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। दहेज में दो लाख रुपये नकदी न मिलने पर विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी पिटाई की गई और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी श्वेता उर्फ चांदनी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले लखीमपुर जिले के थाना गोला गोकर्णनाथ के पुर्नवू ग्रांट निवासी रंजीत के साथ हुई थी। मायके वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान-दहेज दिया था। आरोप है कि दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं हुए। ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपयाें की मांग शुरू कर दी। इन्कार करने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 16 जनवरी को ससुराल वालों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही नवजात पुत्र को छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कहा कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। प्राथमिकी में पति रामजीत, माया देवी, छोटेलाल व जानू को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने मामले की विवेचना शुरु कर दी गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -