फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An elderly woman on her way to meet her daughter was hit by a tractor-trolley and died.

Pilibhit News: बेटी से मिलने जा रही वृद्धा की ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मौत

Fri, 20 Feb 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman on her way to meet her daughter was hit by a tractor-trolley and died.
बिलसंडा। कस्बे में गोला हाईवे पर स्टेट बैंक के समीप मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गांव कटैया निवासी 60 वर्षीय लीलावती की मौत हो गई। वृद्धा अपनी बेटी से मिलने जा रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव कटैया निवासी राममूर्ति की पत्नी लीलावती की बड़ी बेटी रामश्री की शादी बिलसंडा थाना के गांव कुरैया कला में हुई है। बृहस्पतिवार की दोपहर लीलावती अपनी छोटी बेटी रामबेटी को साथ लेकर रामश्री के घर मिलने जा रहीं थीं। गोला हाईवे पर स्टेट बैंक के निकट तेज रफ्तार मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर लीलावती गंभीर घायल हो गई। ट्रैक्टर से टकराकर वृद्धा दूर जाकर गिरी। बेटी ने शोर-शराबा किया। राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल वृद्धा को बिलसंडा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed