{"_id":"62f554cab2211c18b46073c3","slug":"amrit-sarovar-built-from-11-lakhs-shed-in-one-rain-pilibhit-news-bly49421884","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: एक बरसात में ही भ्रष्टाचार के दलदल में समा गया अमृत सरोवर, 11 लाख में हुआ था सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: एक बरसात में ही भ्रष्टाचार के दलदल में समा गया अमृत सरोवर, 11 लाख में हुआ था सौंदर्यीकरण
Fri, 12 Aug 2022 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:35 AM IST
सार
अमृत सरोवर के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए। कलीनगर तहसील क्षेत्र में सात तालाबों को योजना में शामिल किया। इसमें पिपरिया संतोष गांव में स्थित तालाब भी शामिल किया। निर्माण के लिए 11 लाख, 84 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
गांव में अमृत सरोवर के तहत कराया कार्य पानी में बहने लगा
- फोटो : पीलीभीत
विस्तार
पीलीभीत की कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में अमृत सरोवर के तहत करीब 11 लाख की कीमत से तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया। दो महीने बाद ही जरा सी बरसात में तालाब का निर्माण पानी में बह गया। इससे निर्माण कार्य में घपलेबाजी का आरोप लग रहा है। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमृत सरोवर के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए। कलीनगर तहसील क्षेत्र में सात तालाबों को योजना में शामिल किया। इसमें पिपरिया संतोष गांव में स्थित तालाब भी शामिल किया। निर्माण के लिए 11 लाख, 84 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
तालाब के चारों ओर पथवे बनाने के लिए इंटरलॉकिंग सकड़ का भी निर्माण किया गया था। 24 मई 2022 से कार्य शुरू किया गया। फाउंडेशन से लेकर निर्माण कार्य में मानक को दरकिनार किया गया। नतीजतन दो माह बाद ही पूर्व में हुई बारिश में अमृत सरोवर के चारों इंटरलॉकिंग सकड़ नीचे बैठ गई। डाला गया पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कार्य नहीं किया गया है। एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन