फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amidst grief and anger, the victim's family attended the funeral of the rape accused.

Pilibhit News: गम और गुस्से के बीच दुष्कर्म के आरोपी के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ पीड़ित परिवार

Sat, 07 Feb 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Amidst grief and anger, the victim's family attended the funeral of the rape accused.
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार रात हुई घटना ने परिवार को बीच में लाकर खड़ा कर दिया। एक तरफ दरिंदगी का गुस्सा, दूसरी ओर आरोपी अपने के ही जाने का गम लिए परिवार के लोगों का शुक्रवार को उस समय दिल पसीजा, जब पोस्टमाॅर्टम के बाद आरोपी का शव गांव पहुंचा। गम और गुस्से के बीच दोनों परिवारों के लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन

दियोरिया क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी, जहां ढाई साल की एक मासूम से उसके ही चचेरे चाचा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर की छत पर ले जाकर आरोपी ने तेज आवाज में डेग बजाकर मासूम की चीखों की आवाज रोकी। रोते हुई पहुंची मासूम से परिजनों ने पूछताछ की तो आरोपी की हरकत सामने आई थी। परिजनों में आक्रोश बढ़ा, घटना का शोर गांव के लोगों तक पहुंचा तो आरोपी ने शर्मिंदगी महसूस की। घटना के एक घंटे बाद ही आरोपी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया था। शुक्रवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचा तो शाम होता देख परिजन सीधे श्मशान घाट पहुंच गए। अंतिम विदाई का मौका होने पर परिवार के लोगों का दिल पसीज गया। आरोपी के कृत्य को भूलकर दोनों परिवारों के लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। परिजनों का कहना था कि काम गलत किया, लेकिन दुनिया से जाने वाला भी अपना था, इसलिए शामिल होना जरूरी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिला महिला अस्पताल में चल रहा बच्ची का उपचार
दरिंदगी का शिकार हुई मासूम बच्ची को बृहस्पतिवार देर रात जिला महिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की हालत सामान्य है, कोई गंभीर चोटें आदि नहीं आई। परिवार के कुछ सदस्य उसकी देखरेख में लगे हुए हैं। महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है। शुक्रवार को शाम तक गांव में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

---
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
दियोरिया पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी गौतम सिंह का कहना है कि आरोपी की मौत होने की स्थिति में विवेचना के दौरान मामले में नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed