फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ambulances from the collision of two students injured

एंबुलेंस की टक्कर से दो छात्र घायल

Tue, 12 Apr 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ambulances from the collision of two students injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर लौटते वक्त हुआ हादसा
 पूरनपुर हाइवे पर गांव बिठौरा के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा थाना बरखेड़ा के गांव मूसेपुर कलां निवासी छात्र जसवंत कुमार और पीछे बैठा गांव का ही दूसरा छात्र हरिओम घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जसवंत की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों छात्र बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। 

जिला अस्पताल में भर्ती गांव मूसेपुर कलां निवासी हरिओम ने बताया कि वह और उसके गांव का ही जसवंत बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। मंगलवार को वह जसवंत के साथ बाइक से परीक्षा देने खकरा स्थित लॉ कॉलेज आया था। लौटते समय पूरनपुर हाइवे पर गांव विठौरा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार 102 एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह और जसवंत घायल हो गए। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed