{"_id":"67fd4b6a230aa1033e0b388d","slug":"ambedkar-jayanti-festival-will-be-celebrated-for-15-days-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134154-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 15 दिन तक मनेगा आंबेडकर जयंती उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 15 दिन तक मनेगा आंबेडकर जयंती उत्सव
विज्ञापन
रैली निकालते मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय वहनपुर के बच्चे स्रोत: शिक्षक
- फोटो : फाइल फोटो
पीलीभीत। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिले के परिषदीय स्कूलों में उत्सव की तरह मनाई जाएगी। 14 से 28 अप्रैल तक 15 दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। दिनवार कार्यक्रमों में निबंध लेखन, पोस्टर, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रभात फेरी निकालकर संविधान निर्माण के संबंध में जानकारियां दी जाएंगी।
जिले के सभी 1499 परिषदीय स्कूलों में सोमवार को बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कंपोजिट विद्यालय कांशीराम आवास में शिक्षकों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। रैली निकाली गई। छात्राें को डॉ. आंबेडकर के जीवन के बारे मेंं बताया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शिवाली सक्सेना, वर्षा सक्सेना, शीराज सम्सी, आरती पांडेय, स्तुति, शैली आदि मौजूद रहीं।
प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में मंगलवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई जाएगी। बुधवार 16 अप्रैल को ‘ज्ञान शक्ति सबसे महान’ विषय पर रंगाेली प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसी तरह बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
19 अप्रैल को विद्यालय में साफ-सफाई कराई जाएगी। सोमवार 21 अप्रैल को सभी स्कूलों में प्रभात फेरी का आयोजन होगा। इसी तरह 28 अप्रैल तक के दिनवार कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने इन कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में सभी बीईओ को निर्देश जारी किए हैं।