{"_id":"65df8a65df9e7dcc36053466","slug":"ambassadors-of-five-countries-will-visit-ptr-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-112703-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच देशों के राजदूत आज करेंगे पीटीआर का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच देशों के राजदूत आज करेंगे पीटीआर का भ्रमण
विज्ञापन
- चूका बीच की सुंदरता को निहारेंगे, एक मार्च को दिल्ली के लिए होंगे रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर (पीलीभीत)। जीटीटीसीआई की ओर से आयोजित विश्व वन्यजीव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पांच देशों के राजदूत आ रहे हैं। बरेली के बाद बृहस्पतिवार को यह राजदूत एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। जंगल भ्रमण के साथ चूका बीच की सुंदरता निहारेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सुंदरता न सिर्फ देश बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही है। पर्यटन सत्र के दौरान विदेशी सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं भारतीय वैश्विक व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से विश्व वन्यजीव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें साइप्रस, किर्गिस्तान, मॉरीशस, मंगोलिया और सूरीनाम के राजदूत शामिल होने पहुंच रहे हैं।
पांच देशों के राजदूतों के भ्रमण में बरेली और पीलीभीत की यात्रा भी शामिल है। बृहस्पतिवार को यह दल पीलीभीत में माधोटांडा मार्ग के एक रिसोर्ट में पहुंचेगा। इसके बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व का भ्रमण करने के साथ चूका बीच में समय बिताएगा। रात्रि विश्राम करने के बाद एक मार्च को दल दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा।