{"_id":"6737c4aaf541c361e9089af4","slug":"amariya-case-section-of-incitement-to-murder-increased-main-accused-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-125682-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया प्रकरण: हत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया प्रकरण: हत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sat, 16 Nov 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। दुष्कर्म के मामले में न्याय की मांग करने पहुंची युवती के विषाक्त पदार्थ खाने से मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है। पूर्व में दर्ज मुकदमे की विवेचना में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा को बढ़ाकर मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस मामले में विषाक्त पदार्थ खाने के लिए उकसाने में थानाध्यक्ष पर भी आरोप लगे थे।
अमरिया क्षेत्र की रहने वाली युवती छह नवंबर को पूर्व में दर्ज कराए मुकदमे में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विषाक्त पदार्थ खाकर पहुंची थी। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाने के बाद यहां से बरेली रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मरने से पूर्व पीड़िता के वायरल हुए वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए थे।
थानाध्यक्ष पर आरोपी की मदद करने और पीड़िता को विषाक्त पदार्थ खाने के लिए उकसाने का आरोप लगा था। मामला सुर्खियों में आने के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह को निलंबित कर दिया। जांच में विवेचना में भी लापरवाही बरतने की बात सामने आई थी। साक्ष्य के अभाव होने के बाद भी थानाध्यक्ष की ओर से एफआर लगाने पर सीओ सदर की ओर से अपत्ति जताई गई।
विज्ञापन
इधर इस बार पूर्व में दर्ज विवेचना में अमरिया पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा को बढ़ाने के साथ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अमरिया निवासी आसिफ को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मुकदमे में नामजद शेष दो आरोपी कासिम और शरीफ अहमद की भूमिका को लेकर जांच जारी है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।