फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amaria reached after covering a distance of 40 kilometers

Pilibhit News: 40 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचे अमरिया

Fri, 11 Aug 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Amaria reached after covering a distance of 40 kilometers
तहसील क्षेत्र के भंगा मोहम्मद गंज के पास देवहा नदी बने पुल की धंसी एप्रोच रोड । संवाद
भंगा मोहम्मदगंज पुल की एप्रोच रोड धंसने से सैकड़ों राहगीर परेशान
विज्ञापन

15 से 20 दिन तक बंद रहेगा आवागमन, पानी कम होने पर शुरू होगा काम


संवाद न्यूज एजेंसी
अमरिया। भंगा मोहम्मदगंज पुल की एप्रोच रोड धंस जाने से आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन बंद हो गया है। ऐसे में 15 किलोमीटर की जगह 40 किलोमीटर की दूरी तय कर लोगों को गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने बांस बल्ली लगा कर पुल का मार्ग बंद कर दिया है। विभाग का कहना है कि नदी में पानी कम होने पर काम शुरू होगा। करीब 15-20 तक पुल बंद रहने की संभावना जताई जा रही है।

बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की ओर से कानूनगो कुंवरसेन गंगवार, लेखपाल विनोद भास्कर व मोहम्मद यूनुस ने मौका मुआयना किया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी टीम भेजकर जांच करवाई। अधिकारियाें ने नदी के कटान को देखा। ग्रामीणों का कहना है की हर साल बरसात के मौसम में एप्रोच रोड इसी तरह कट जाती है और यहां आवागमन ठप हो जाता है। विभागीय अधिकारी खानापूर्ति कर बालू के बोरे डाल कर अस्थायी रूप से मार्ग को सुचारू कर देते हैं।
विज्ञापन

देवहा नदी पर ग्राम भंगा मोहम्मद गंज के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा सन् 2015 में पुल का निर्माण कराया गया था। पुल दो दर्जन से अधिक गांवों को अमरिया तहसील से जोड़ता है। पहाड़ों पर अधिक बारिश के कारण बुधवार को देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और शाम के समय नदी ने कटान शुरू कर दिया। रात होते-होते पुल की एप्रोच रोड का आधे से अधिक हिस्सा धंसकर नदी में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को जब एप्रोच रोड कटने की जानकारी हुई तो रात में ही मौके पर पहुंचकर बांस बल्ली लगा कर मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। बृहस्पतिवार को पुल से आवागमन पूरी तरह बंद रहा। इससे भिखारीपुर, कुरी, रफियापुर, मैंहचंदी, धनकुना, सिमरिया, गौसू, धनकुनी, कुर्रा सहित दो दर्जन गांवों के लोगों को अमरिया तहसील तक पहुंचने के लिए 15 की जगह 40 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ी।



--नदी में अभी पानी काफी चल रहा है। ऐसे में वहां काम नहीं हो सकता। पानी कम होने पर वहां काम शुरू किया जाएगा। तब तक के लिए आवागमन बंद करा दिया गया है।
- उदय नरायण, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

तहसील क्षेत्र के भंगा मोहम्मद गंज के पास देवहा नदी बने पुल की धंसी एप्रोच रोड । संवाद

तहसील क्षेत्र के भंगा मोहम्मद गंज के पास देवहा नदी बने पुल की धंसी एप्रोच रोड । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed