फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amaria police losers in disposing of complaints

शिकायतों के निस्तारण में अमरिया पुलिस फिसड्डी

Mon, 04 Sep 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Mon, 04 Sep 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Amaria police losers in disposing of complaints
smadhan - फोटो : amar ujala
समाधान दिवस: न्यूरिया में नहीं पहुंचा कोई फरियादी, बकाए में 60 प्रतिशत समाधान                          
विज्ञापन

एसपी ने बिलसंडा, दियोरियाकलां पहुंचकर की जनसुनवाई, चेक किए अभिलेख              
     
       
जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर अधिकारियों ने जनसुनवाई की। अमरिया पुलिस एक भी शिकायत का निस्तारण करने में कामयाब नहीं हो सकी। जबकि न्यूरिया में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। बकाया थानों पर समाधान दिवस की कार्रवाई संतोषजनक रही। एसपी समेत कई अफसर राउंड लेकर थाना स्तर पर पुलिस की गंभीरता परखने में जुटे रहे। फरियादियों की संख्या कम होने के पीछे जानकारी का अभाव अहम कारण रहा।                    
विज्ञापन

सितंबर माह के पहले शनिवार को ईद का अवकाश होने के कारण समाधान दिवस का आयोजन नहीं हो सका था। सोमवार को जनपद के समस्त 14 थानों में इसका आयोजन किया गया। कोतवाली सदर में नौ शिकायतें आईं। जिसमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। दो शिकायतें न्यायालय से संबंधित निकली, एक का निस्तारण कराने को राजस्व टीम के साथ पुलिस मौके पर भेजी गई है और दो लंबित है। सुनगढ़ी में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, एसएचओ मोहम्मद कासिम ने नौ में से छह शिकायतों का निस्तारण कराया। गजरौला में एसएचओ नरेंद्र यादव ने जनता की शिकायतों को सुनने के बाद उसका निस्तारण कराने को गांवों में टीमें भेजकर आठ में से छह का निस्तारण कराया। न्यूरिया थाना पर एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। जिसके पीछे समाधान दिवस आयोजन की जानकारी न होने को कारण माना जा रहा है। एसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस कार्रवाई की हकीकत परखी। बिलसंडा और दियोरियाकलां कोतवाली जाकर जनता से रूबरू हुए। उनसे पुलिस की स्थिति की जानकारी की और शिकायतों के निस्तारण की गति को चेक किया। इस दौरान अभिलेख भी चेक किए गए। पूरनपुर। एएसपी रोहित मिश्रा की अध्यक्षता में कोतवाली में हुए समाधान दिवस में 11 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। इसमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    
एसपी बोले, पिपरिया संजरपुर गांव जाकर करो सुनवाई             
बीसलपुर/ दियोरिया। कोतवाली में सुबह से ही समाधान दिवस की तैयारी शुरू कर दी गई। कुल दो शिकायतें सामने आई। इसमें एक का निस्तारण कराया जा सका। उधर दियोरियाकलां कोतवाली में 12 में से नौ शिकायतों निस्तारण कराया गया। एसपी कलानिथि नैथानी ने कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया। पिपरिया संजरपुर गांव की कई शिकायतें सामने आने पर एसपी ने कोतवाल को मंगलवार के दिन गांव जाकर ग्रामीणों की सुनवाई और निस्तारण के आदेश दिए।        

  
सीओ ने निपटाया धार्मिक विवाद       
माधोटांडा। क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी सगे भाई हीरा सिंह और चमकोर सिंह ने थाना दिवस में शिकायत की कि उन्होंने एक माह पूर्व अपने घर के बाहर एक शिव मंदिर का निर्माण कराया है। इसको लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। पूजा अर्चना करने से रोका जा रहा है। इस पर जनसुनवाई कर रहे सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन, एसएचओ मनोज कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और दोनों पक्षों से बातचीत की गई। सीओ ने बताया कि समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed