फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amar Ujala Foundation help for poor peoples

लॉकडाउन के संकट में समाजसेवियों ने जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया

Wed, 22 Apr 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation help for poor peoples
पीलीभीत। लॉकडाउन के बाद रोजाना मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले लोगों के सामने जीविका चलाने का संकट पैदा हो गया। ऐसे लोगों के आगे खाने पीने की दिक्कत हो गई। ऐसे समय में इनकी मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदो की मदद की जा रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के लिए खाना बांटने का काम चल रहा है। फाउंडेशन की ओर से मोहल्ला गोपाल सिंह और डोरीलाल फाटक पर रहने वालों ने जरूरतमंदो के लिए खाना बनाया और फिर उसे जरूरतमंदों के घरों तक पहुुंचाया। मोहल्ला गोपाल सिंह के हरीओम वाजपेई ने खुद खाना बनाकर जरूरतमंदो तक पहुंचाया। धीरे-धीरे इस पहल से मोहल्ले के अन्य लोग भी जुड़ गए। फिर मोहल्ला डोरीलाल फाटक के रहने वाले लोग भी मुहिम से जुड़ना शुरू हो गए। आपसी सहयोग से मोहल्ले की महिलाएं लगभग 300 लोगों के लिए खाना तैयार करती हैं। उन्हें जरूरतमंदो के घरों तक रोजाना भेजा जा रहा है। इसमें विकास थापर, सचिन गुप्ता, अतीत जैसवाल, अमित जैसवाल, विशाल मिश्रा, अजय, यश श्रीवास्तव, नितिन शुक्ला, अवन वाजपेई, सुमन वाजपेई, रामवाला, प्रियंका, सुनीता मिश्रा, मीनू, शालू, मुन्नी देवी, मीना वाजपेई, शिवम जैसवाल का सहयोग रहता है।
विज्ञापन

बरखेड़ा विधायक ने वितरित किए मास्क-पोषाहार
बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत ने बाल विकास विभाग के साथ घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चे एवं स्कूल ना जाने वाली 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग वाली किशोरियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ एवं आंगनबाड़ी वर्करों के साथ सामाजिक दूरी के पालन के बारे में बताते हुए पुष्टाहार एवं मास्क वितरित किए। उन्होंने गांव में जाकर भोजन के पैकेट भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। गांवों में जरुरतमंदों तक खाद्यान्न सामग्री न पहुंचने की जानकारी पर भाजपा के जिला महामंत्री लेखराज भारती ने लॉकडाउन के समय अपनी दो माह की पेंशन खर्च करने का संकल्प लिया। वह मंगलवार को गांव कढेरचौरा, महुआ गुंदे, बांसबोझी में गए और जरुरतमंदों को पांच किलो आटा, दो किलो आलू, दो किलो चावल, आधा लीटर सरसों का तेल, नमक, हल्दी, मिर्च जरूरतमंदो को वितरित किया।

राइस मिलर्स एसोसिएशन ने किया सहयोग
विधायक बाबूराम पासवान ने जरूरतमंदो के लिए खाना तैयार कर पहुंचाया जा रहा है। विधायक की पहल पर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अजमेर सिंह छीना, सुखदेव सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता ने 10 दिन तक उनकी रसोई में सहयोग कर प्रतिदिन 1500 लोगों को खाने के पैकेट बंटवाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed