फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Also encompass drivers

अध्यापक बनाने को प्रेरकों ने दिया धरना

Thu, 11 Jun 2015 11:46 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 11 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Also encompass drivers
 प्रेरक एकता कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रेरकों ने सहायक शिक्षक का
विज्ञापन
दर्जा देने व मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरना दिया। प्रेरकों ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
समिति के जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में जिले भर से आए प्रेरकोें ने बृहस्पतिवार को नेहरू ऊर्जा उद्यान मे एकत्र हुए। यहां प्रेरकाें ने सहायक अध्यापक का दर्जा देने व मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष पुखराज सिंह मलिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अपेक्षा के चलते प्रदेश में साक्षरता जैसे कार्यक्रमों की अनदेखी की जा रही है। कार्यरत प्रेरकों का भविष्य अंधकारमय है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री ईसम सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रेरकों का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। प्रेरकों एकजुट होकर ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दें। धरने के बाद प्रेरक नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में परिषदीय विद्यालयों में रिक्त अध्यापक पदों पर प्रेरकों को समायोजित कर सहायक अध्यापक का दर्जा देनेे, दस गुना मानेदय बढ़ाकर धनराशि खातों में भेजने, बकाया मानदेय भुगतान एक मुश्त दिलाने आदि की मांग की गई। धरना देने वालों में पिंकीरानी, प्रताप सिंह, दिलीप शर्मा, आशा गंगवार, राखी, रिंकी, अतीक अहमद, शिवपाल सिंह चौहान, सतपाल सिंह, महेश, सुरजीत सिंह, इंद्रपाल, गंगा प्रसाद, प्रियलाल मंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed