फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Along with beautification, intersections will be named

Pilibhit News: सौंदर्यीकरण के साथ ही चौराहों का किया जाएगा नामकरण

Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Along with beautification, intersections will be named
- कलक्ट्रेट तिराहे को न्याय तिराहा तो गौहनिया चौराहे को गोमती चौराहा दिया जाएगा नाम
विज्ञापन

- सौंदर्यीकरण का काम कराने के लिए प्रशासन ने एलएच और डीपीएस को दी है जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर को खूबसूरत बनाने के लिए एक बार फिर प्रशासन ने प्रयास शुरू किए हैं। इसके लिए शहर के चौराहों को विकसित करने की कवायद की जा रही है। साथ ही इन चौराहों का नामकरण भी किया जाएगा। प्रशासन ने इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। काम की जिम्मेदारी अलग-अलग संस्थाओं को दी गई है।
तत्कालीन डीएम पुलकित खरे ने शहर को नई पहचान देने के लिए चौराहों का कायाकल्प कराया था। शहर में ही टाइगर तिराहा, बांसुरी चौक, गन्ना चौराहा, छतरी चौराहे का सौंदर्यीकरण करवाया था। इस कारण उनकी काफी प्रशंसा हुई थी। उनके जाने के बाद यह काम जहां का तहां ठहर गया। अब एक बार फिर से प्रशासन ने शेष बचे चौराहों का कायाकल्प करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसमें कलक्ट्रेट तिराहे को न्याय तिराहा का नाम देने के लिए वहां पर काम शुरू कराया जा रहा है। इसके अलावा उपाधि कॉलेज चौराहा, गौहनिया चौराहा का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। गौहनिया चौराहे को गोमती चौराहे का नाम देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी भी दे दी गई है। उपाधि कॉलेज को संवारने के लिए एलएच चीनी मिल को जिम्मेदारी दी गई है। गौहनिया चौराहे को संवारने का जिम्मा डीपीएस को दिया गया है। सभी से जल्द काम शुरू करने को कहा गया है।
सौंदर्यीकरण में यह कराए जाएंगे प्रमुख कार्य
चौराहों का कायाकल्प करने के दौरान वहां पर बीच में रोटरी जगह के हिसाब से बनेगी। इस पर चौराहे का नाम लिखा जाएगा। यहां हाईमास्ट लगाई जाएगी, ताकि चौराहा रात में भी जगमगाता रहे। लाइटिंग के साथ ही चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इसमें रंग बिरंगी लाइटों को लगाया जाएगा। चौराहों की रोटरी में चारों तरफ पौधे लगाए जाएंगे। गौहनिया चौराहे को गोमती चौराहा नाम देकर यहां गोमती की मूर्ति लगाई जाएगी। कुछ चौराहों पर महापुरुषों की मूर्ति लगाने पर भी विचार चल रहा है।


शहर में कुछ चौराहे शेष थे, अब उनका भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए चौराहोंं का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही शहर के चौराहे सुंदर व जगमगाते दिखेंगे। - डॉ. राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed