{"_id":"6a1de69aead90e16610143a9","slug":"allegations-of-interference-in-the-work-of-the-nagar-panchayat-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-160880-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नगर पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नगर पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप का लगाया आरोप
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ मौजूद नगर पंचायत नौगवा पकड़िया की चेयरमैन। संवाद
पीलीभीत। शहर से सटी नगर पंचायत नौगवा पकड़िया की चेयरमैन संदीप कौर समर्थकोंं के साथ सोमवार सुबह तड़के कलक्ट्रेट पहुंचीं। आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्व और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर स्वयं को प्रभावशाली बताने का प्रयास करते हैं। उनके अनुसार, ऐसे लोग लंबे समय से नगर पंचायत के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप कौर ने समर्थकों के साथ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि हाल के दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों से अवैध वसूली का प्रयास किए जाने और धमकी देने संबंधी शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा लाभार्थियों से धनराशि की मांग की गई और इन्कार करने पर उनके विरुद्ध शिकायतें करने व आवास स्वीकृति रद्द कराने की धमकी दी गई। इससे लाभार्थियों में भय और असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।
अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध वसूली और धमकी दिए जाने के आरोपों की गहन जांच कराई जाए। इस दौरान चेयरमैन के पति संतोख सिंह संधू भी मौजूद रहे। डीएम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। संवाद