{"_id":"61afbc9bb73aba55492b1a20","slug":"allegations-of-froud-in-paddy-purchase-demonstration-pilibhit-news-bly4685330137","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया प्रदर्शन
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
फर्जी धान खरीद के विरोध में तहसील में ज्ञापन देने को पहुंचे अन्नदाता किसान यूनियन के नेता। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पूरनपुर। धान खरीद में घपलेबाजी के विरोध में किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन उनके कार्यालय में दिया। ज्ञापन में फर्जी खरीद न रुकने पर 10 दिसंबर को मंडी समिति में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
भाकियू के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह और अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने मंगलवार को अलग-अलग तहसील पहुंचकर फर्जी धान खरीद के विरोध में प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने एसडीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में फर्जी धान खरीद को तत्काल रुकवाने, मंडी समिति के बाहर भेजे गए धान खरीद केंद्रों को मंडी में वापस लगवाने, मंडी के सभी धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराने, माफियाओं के पास धान के स्टाक की जांच कराकर कार्रवाई कराने, गांव अजीतपुर बिल्हा के खरीद केंद्र पर हुई फर्जी खरीद की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई। ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर 10 दिसंबर को मंडी समिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में मंजीत सिंह, पुत्तूलाल, बालकराम, रामकुमार प्रजापति आदि थे। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि किसानों का धान मानक के अनुरूप न होना बताकर उनको लौटाया गया। तब किसानों ने मजबूरन औने-पौने दामों में धान की बिक्री माफिया के हाथों की। अब बिचौलियों का कम रेट पर खरीदे गए धान को सरकारी खरीद में चढ़ाया जा रहा है। मंडी समिति में ही कैमरों की निगरानी में धान खरीद कराने की मांग की गई। समस्या का समाधान न होने पर दो दिन बाद मंडी समिति में धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।