{"_id":"6a29c362b6cedabc93059d42","slug":"allegations-of-financial-irregularities-against-the-old-committee-of-jama-masjid-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-161576-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जामा मस्जिद की पुरानी कमेटी पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जामा मस्जिद की पुरानी कमेटी पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप
विज्ञापन
पीलीभीत। कस्बा पूरनपुर स्थित जामा मस्जिद व मदरसा अशफाकिया जामिया दारुल उलूम की पूर्व इंतजामिया कमेटी पर वित्तीय अनियमितताओं और मनमानी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया कि आरोप लगने के बाद नौ मार्च को कमेटी की ओर से इस्तीफा दिया था। आरोप है कि कमेटी ने अपने कार्यकाल में कभी आम बैठक नहीं बुलाई और न ही आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मस्जिद से जुड़ी करीब 60 से 65 दुकानों के आवंटन और हस्तांतरण में भारी धनराशि वसूली गई, लेकिन यह रकम मस्जिद के खाते में जमा नहीं कराई गई।
पत्र में कुछ दुकानों की नीलामी और खरीद-फरोख्त के दौरान लाखों रुपये की वसूली का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही इस्तीफे के बाद भी कुछ लोगों द्वारा मस्जिद के नाम पर चंदा वसूले जाने की शिकायत की गई है। प्रशासन ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में असीम खा, शाहिद, फईम, जीशान आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद