फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegation of newborn's death due to doctor's negligence

Pilibhit News: चिकित्सक की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Allegation of newborn's death due to doctor's negligence
चिकित्सक की ओर से तोड़फोड़, स्टाफ से छेड़खानी का आरोप, दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत
विज्ञापन


पूरनपुर। अस्पताल स्टाफ से गाली-गलौज और तोड़फोड़ के आरोप में दूसरे पक्ष के गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के अकील ने चिकित्सक की लापरवाही से नवजात की मौत और प्रसूता की हालत खराब होने, चिकित्सक पर गाली गलौज कर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस और सीएमओ से शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

सूर्यांश अस्पताल के चिकित्सक सूरज पाल ने एक दिन पहले पुलिस से शिकायत कर कुछ लोगों पर अस्पताल में तोड़फोड़ करने, कर्मचारियों से अभद्रता, महिला स्टाफ से छेड़खानी आदि का आरोप लगाया था। मामले में दूसरे पक्ष के गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के अकील ने चिकित्सक की लापरवाही से नवजात की मौत और प्रसूता की हालत खराब होने, गाली-गलौज कर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अकील ने पुलिस और सीएमओ को भेजे पत्र में कहा है कि प्रसव पीड़ा के चलते उसके भाई नसीर की पत्नी फरीन बेगम को गांव की एक महिला ने एक अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन से प्रसव की जानकारी देकर 35 हजार खर्च होना बताकर 25 हजार रुपये जमा कराए गए। कुछ देर बाद नवजात की मौत होने और फरीन की हालत खराब होने की जानकारी उसे दी गई। कार्रवाई की बात कहने पर प्रसूता को बरेली भेजने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जमा कराए गए रुपये वापस मांगने और फरीन का इलाज कराने को कहने पर चिकित्सक ने गाली-गलौज कर धमकाया। पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायत पर जांच शुरू की है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही से नवजात की मौत और प्रसूता की हालत खराब होने की शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed