फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegation of kidnapping of teen angry villagers created ruckus in Sungarhi police station

Pilibhit News: किशोरी के अपहरण का आरोप... बरामदगी न होने पर भड़के ग्रामीण, सुनगढ़ी थाने में किया हंगामा

Fri, 18 Apr 2025 06:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15 वर्ष) बृहस्पतिवार शाम शौच के लिए निकली थी, तब से उसका कोई पता नहीं लगा है। परिजनों ने एक व्यापारी के भतीजे पर अपहरण का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Allegation of kidnapping of teen angry villagers created ruckus in Sungarhi police station
ग्रामीणों को समझाते सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में एक गांव से बृहस्पतिवार शाम किशोरी के अगवा होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शहर के एक प्रतिष्ठ टायर व्यापारी के भतीजे पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों में हंगामा किया। कार का पीछा कर तोड़फोड़ भी की। हालांकि चालक कार लेकर भाग। 12 घंटे तक किशोरी की बरामद की न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुनगढ़ी थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15 वर्ष) बृहस्पतिवार शाम शौच के लिए निकली थी। ग्रामीणों ने गांव के निकट दिखे एक व्यापारी पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए कार का पीछा किया। इस दौरान कार में तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग देर रात सुनगढ़ी थाने पहुंचे। घटना के बाद पुलिस सकते में आई। एसपी अविनाश पांडे, एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी सहित अफसर रात को ही सुनगढ़ी पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी की। किशोरी के परिजन और ग्रामीणों को आरोप था कि कार सवार युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। वह शहर के एक व्यापारी का भतीजा है। कार नंबर भी पुलिस को बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक और 'मुस्कान': पति की हत्या कर फंदे से लटकाया, बरेली में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद व्यापारी पक्ष से भी कई व्यापारी नेता व अन्य लोग थाने और उसके बाहर चक्कर काटने लगे। इधर 12 घंटे बाद भी किशोरी की बरामदगी न होने पर शुक्रवार करीब 11:00 बजे ग्रामीण फिर एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों को कहना था कि कार नंबर और आरोपी के बारे में बताने के बाद भी पुलिस किसी को नहीं पकड़ सकी है।

हिंदू संगठन के नेता की सीओ सिटी से नोकझोंक 
ग्रामीणों के पक्ष में हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर नारेबाजी शुरू कर दी। थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। पुलिस पर लेनदेन कर बचाने के आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए। कहा कि अन्य घटनाओं में पुलिस आरोपी पक्ष के परिजनों को पकड़ कर बैठा लेती है, लेकिन इस घटना में 12 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने किसी को नहीं पड़ा। इस दौरान सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी की पंकज शर्मा से नोक झोंक भी हुई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed