{"_id":"6b01f30174a19e91420ba5ba","slug":"allegation-eye-damaged-following-a-botched-surgery-cmo-orders-an-inquiry-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-173850-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : गलत ऑपरेशन के बाद आंख खराब, सीएमओ ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : गलत ऑपरेशन के बाद आंख खराब, सीएमओ ने बैठाई जांच
विज्ञापन
पीड़ित रघुनाथ प्रसाद। स्त्रोत सोशल मीडिया
पीलीभीत। पूरनपुर के सिद्धी नेत्र अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड के उपयोग के बावजूद अवैध वसूली और गलत इलाज का आरोप लगा है। लखीमपुर के गोला तहसील के रघुनाथ प्रसाद ने शिकायत की है कि ऑपरेशन के बाद उनकी आंख की रोशनी कम हो गई और उनसे 15 हजार रुपये भी लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी पंत ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।
गोला तहसील के रहने वाले रघुनाथ प्रसाद ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय में सीएमओ को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने पूरनपुर क्षेत्र के सिद्धी नेत्र हॉस्पिटल में अपने आंखों में समस्या का ऑपरेशन कराया था, जिसके लिए उन्होंने अपने आयुष्मान कार्ड भी प्रयोग किया। जिसमें उनके ऑपरेशन व अन्य खर्चे भी कट गए व हॉस्पिटल की ओर से मरीज से 15 हजार रुपये भी ऑपरेशन व दवा के नाम पर वसूले गए। जबकि उनकी आंख ठीक होने के वजह और खराब हो गई जिसकी शिकायत लेकर जब वह हॉस्पिटल पहुंचा तो उल्टा गाली-गलौज देकर भगा दिया गया।
शनिवार को सीएमओ डॉ. बीपी पंत से लिखित शिकायत के बाद सीएमओ की ओर से तीन चिकित्सीय टीम गठित कर दी गई है। सीएमओ डॉ. बीसी पंत ने बताया, संबंधित हॉस्पिटल के खिलाफ जो भी शिकायत की गई है। उसकी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाएगी, कार्रवाई भी निश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
इधर, अस्पताल संचालक रोहित ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज दोबारा दिखाने के लिए नहीं आया, जो कि जरूरी होता है। बाकी आयुष्मान कार्ड का उपयोग करने का आरोप गलत है। हम इसकी जांच में सहयोग करेंगे।