फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   All seats to BJP three time

जिले में तीसरी बार मिलीं हैं भाजपा को चारों सीटें

Sat, 26 Mar 2022 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
All seats to BJP three time
पीलीभीत। सरकार को सवालों के घेरे में लेने वाले पीलीभीत सांसद वरुण गांधी के सियासी तेवर को देखते हुए भाजपा अपने सियासी किले को और मजबूत करना चाहती है। इसी क्रम में प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले में पीलीभीत सदर, बरखेड़ा, पूरनपुर, बीसलपुर विधानसभा सीट हैं। यह ऐसा जनपद है जहां पर भाजपा ने रामलहर में वर्ष 1991 में चारों सीटें जीतीं। दूसरी बार 2017 में चारों विधानसभा सीटों पर जीत हुई। तीसरी बार 2022 के चुनाव में भाजपा को चारों सीट पर जीत मिली है। भाजपा अपनी जीत को 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोहराना चाहती है। इसी क्रम में संगठन के स्तर से रणनीतिक प्रयास हो रहे है।
विज्ञापन

मजबूत आधार बनाए रखने के लिए दिया मंत्री पद
अब ऐसा माना जा रहा कि पार्टी को मजबूत आधार देने और 2024 की सियासत को ध्यान में रखते हुए संजय गंगवार को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सांसद वरुण गांधी और पूर्व मंत्री मेनका गांधी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए कहीं कोई जनसभा नहीं की। नेतृत्व के स्तर तक यह बात सबको पता है। सियासी जानकार कहते हैं जिले की सियासत में भाजपा संगठन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर दमदार नेता खड़ा करने की कवायद कर रहा है। संजय गंगवार को मंत्री बनाए जाने के निर्णय को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है लेकिन इस बारे में अभी कोई खुल कर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में पहली बार पहुंचे हैं विवेक वर्मा और स्वामी प्रवक्तानंद
विवेक वर्मा और स्वामी प्रवक्तानंद पहली बार विधायक चुने गए हैं। बाबूराम पासवान और संजय सिंह गंगवार लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। स्वामी प्रवक्तानंद अपनी बदौलत विधायक बने हैं जबकि विवेक वर्मा पिता की सियासी विरासत के सहारे राजनीति में आगे बढ़े हैं।
यह हैं भाजपा के चार विधायक
पीलीभीत- संजय सिंह गंगवार
पूरनपुर- बाबूराम पासवान
बीसलपुर-विवेक वर्मा
बरखेड़ा- स्वामी प्रवक्तानंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed