फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   All preparations for counting of votes are complete, administration is gearing up

Pilibhit News: मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण, प्रशासन ने कमर कसी

Tue, 04 Jun 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
All preparations for counting of votes are complete, administration is gearing up
पीलीभीत। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारी प्रत्येक व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि मतगणना के दौरान कोई व्यवधान पैदा न हो।
विज्ञापन

पीलीभीत लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतदान के बाद ईवीएम-वीवीपैट को मंडी समिति परिसर में बने स्ट्रांग रूमों में विधानसभा क्षेत्रवार सुरक्षित रखवा दिया गया था। सोमवार देर रात तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम संजय कुमार सिंह ने मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी हैं।पोस्टल बैलेट, ईटीबीपीएस के लिए पर्यवेक्षकों को भी नामित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई जाएंगी। इसमें विधानसभा क्षेत्रवार एक-एक रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल भी शामिल है। निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक ईवीएम से प्राप्त मतों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेगा।
वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर, मतगणना सहायक प्रथम एवं मतगणना सहायक द्वितीय की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट (ईटीपीबीएस) से प्राप्त मतों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सहायक और एक मतगणना सुपरवाइजर मौजूद रहेगा।
....
पहले होगी पोस्टल बैलेट और सर्विस वोटों की गिनती
ईवीएम से मतगणना करने से पूर्व सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट और सर्विस वोट की गणना कराई जाएगी। इनकी गणना पूरी होने के बाद ईवीएम के मतों की गणना होगी।
......
गर्मी से बचाव की व्यापक तैयारी
भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर गर्मी से बचाव के भी इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल पर पेयजल की सुविधा के लिए 31 टैंकर उपलब्ध रहेंगे। मतगणना स्थल पर वातानुकूलन व्यवस्था की जाएगी तो अलग से पानी का छिड़काव भी किया जाएगा।

--
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना के लिए प्रत्येक व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
- संजय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed