{"_id":"5edd1c708ebc3e904359fc84","slug":"aligation-investigation-pilibhit-news-bly408471180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करेंगे सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करेंगे सीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर शासन ने सीओ लल्लन सिंह को नगरपालिका परिषद चेयरमैन नूर अहमद अंसारी पर लगे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप की जांच सौंपी है।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुलाम नबी आजाद ने पिछले माह मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नगरपालिका चेयरमैन नूर अहमद अंसारी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की मांग की थी। शिकायती पत्र में कहा गया कि नगरपालिका चेयरमैन ने बीते लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की आमदनी की। उन्होंने एक ईट भट्टा भी लगवा लिया है। बरेली में भी एक कोठी खरीदी है। बीसलपुर स्थित मकान में करोड़ों रुपया लगाया है। चेयरमैन ने कई कीमती कारें भी खरीद रखी हैं। कुछ बेनामी संपत्ति भी बनाई है। इसके अलावा अपनी पत्नी और पुत्रों के नाम भी काफी संपत्ति खरीदी है। शिकायती पत्र के अनुसार नगरपालिका चेयरमैन ने पूर्व चेयरमैन छेदालाल जायसवाल द्वारा बनवाई गई कुछ सड़कों को स्वयं द्वारा बनवाया दर्शाकर करोड़ों रुपये का गोलमाल किया है। शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीओ लल्लन सिंह को मामले की जांच सौंपी है। सीओ ने जांच मिलने की पुष्टि की है। इधर, नगरपालिका परिषद के चेयरमैन नूर अहमद अंसारी ने गुलाम नबी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।