फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Alert in PTR after 25 tigers missing from Ranthambore

Pilibhit News: रणथंभौर से 25 बाघ लापता होने के बाद पीटीआर में अलर्ट

Sat, 16 Nov 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 16 Nov 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Alert in PTR after 25 tigers missing from Ranthambore
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का सिग्नेचर गेट।स्रोत:फाइल फोटो
पीलीभीत। राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 25 बाघों के लापता होने के बाद अलर्ट पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिखने लगा है। शासन की ओर से जारी निर्देशों पर वन विभाग सक्रिय हो गया है। डीएफओ ने सभी रेंज अफसर को पत्र जारी कर जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ बाघों की निगरानी को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा उत्तराखंड और पड़ोसी देश नेपाल से मिली है। पीटीआर की बराही रेंज के जंगल की सीमा नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से मिलती है। वहीं, महोफ रेंज के जंगल की सीमा उत्तराखंड के सुरई रेंज के जंगल से सटी हुई है। ऐसे में अवैध गतिविधियों की संभावना बनी रहती है। पूर्व में वन्यजीवों के शिकार और तस्करी के जुड़े मामले भी सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन

इधर पिछले दिनों रणथंभौर टाइगर रिजर्व से 25 बाघों के लापता होने का मामला सामने आने के बाद यहां भी अलर्ट दिखने लगा है। इसको लेकर प्रदेश में भी शासन स्तर से गंभीरता बरती जा रही है। शासन के निर्देश पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने सभी पांचों रेंज के अफसरों को निगरानी बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसमें जंगल और बाहर निकलने वाले बाघों की गतिविधियों पर नियमित नजर बनाए रखने को कहा गया है। इस कार्य में फील्ड स्टाफ को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि रेंज अफसरों को निगरानी बढ़ाकर बाघों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed