Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Alankar Agnihotri to contest election against Deputy CM Brajesh Pathak

पीलीभीत: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अलंकार अग्निहोत्री, भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 28 Nov 2026 06:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Nov 2026 06:13 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के सम्मेलन में संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने यूजीसी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Alankar Agnihotri to contest election against Deputy CM Brajesh Pathak
अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि कई आयोग बनाए गए। राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग क्यों नहीं बना? यूजीसी बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने को बनाया गया है। काले कानून बनते जा रहे हैं। हाथ पर हाथ रखकर बैठने की अब जरुरत नहीं है। इस दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
Trending Videos

पीलीभीत के पूरनपुर के एक बरातघर में शनिवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें लोगों को संबोधित करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता में सामान्य वर्ग के वोट बैंक से आई है। अब इसे सबक सिखाने की जरुरत है। भाजपा ने लोग शिक्षित न हो सकें इसलिए देश में 97 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करा दिया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विश्ववीर अवस्थी ने कहा कि अधिकारों के लिए लड़ेंगे नहीं तब अधिकार नहीं मिलेगा। नफरती माहौल बना दिया गया है। हर बिरादरी संघर्ष कर रही है। नफरत के चलते ही यूजीसी को लाया गया। इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरुरत है। सम्मेलन में संजय सिंह तोमर, संजय पांडेय, चेतन्य मिश्रा, संजय मिश्रा, अमिताभ अग्निहोत्री, देव शर्मा, मुकेश गुप्ता, रामऔतार शर्मा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed