फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Air Force took charge, rescued seven people trapped in the flood

Pilibhit News: वायुसेना ने संभाला मोर्चा, बाढ़ में फंसे सात लोगों को बचाया

Wed, 10 Jul 2024 04:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Air Force took charge, rescued seven people trapped in the flood
गांव ढक्काचांट के समीप एक प्लाट पर उतरता हेलीकॉप्टर।स्रोत:ग्रामीण
पीलीभीत। जिले में बाढ़ के हालात इस हद तक बिगड़ गए कि प्रशासन को वायुसेना की मदद लेनी पड़ी। मंगलवार सुबह वायुसेना ने पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र में पहुंचकर मोर्चा संभाला। 24 घंटे से बाढ़ के पानी में फंसे सात लोगों को हेलिकाॅप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रशासन का दावा है कि मंगलवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 7365 लोगों का एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और एसएसबी की टीमों ने रेस्क्यू किया। कहीं जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लगातार हुई बारिश के बाद पहले शारदा नदी की बाढ़ का असर शुरू हो गया था। पूरनपुर और कलीनगर तहसील के 30 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। सड़कें और घरों में पानी भर गया था। निचले इलाकों में पानी अधिक होने से लोग बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस प्रशासन की टीम ने स्थिति पर नजर रखती रही।
विज्ञापन

हालात बिगड़ने के बाद डीएम और एसपी की ओर से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा पीएसी की टीम की मदद मांगी गई। करीब पांच टीमें जिले में पहुंचीं और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू शुरू कर दिया। सोमवार को ट्रांस शारदा क्षेत्र में रेस्क्यू किया गया, लेकिन कई ऐसे इलाके थे जहां इन टीमों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने वायुसेना से संपर्क कर मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वायुसेना का हेलिकाॅप्टर पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र में पहुंच गया। रेस्क्यू शुरू कर बाढ़ के पानी में फंसे सात लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वायुसेना का रेस्क्यू देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही। वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।

000
35 गांव आए बाढ़ की चपेट में
पहाड़ों पर लगातार हुई बारिश के बाद बनबसा बैराज और नानकसागर डैम से पानी पास करने से जिले में शारदा, देवहा और खकरा नदी उफना गईं। ओवरफ्लो होकर पानी आबादी में घुस गया। इससे पूरनुपर, कलीनगर, सदर समेत जिले भर में करीब 35 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। इसके अलावा करीब 10 अन्य गांवों में भी बाढ़ का असर देखा गया। मंगलवार को यहां पानी का कम होने से जलभराव में कमी आ रही है। प्रशासन भी जलस्तर स्थिर होने से हालात सामान्य होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed