{"_id":"562580df32651d867e2a340c49e082cc","slug":"agriculture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कृषि निवेश के लिए पंजीकरण कराएं: सेठी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कृषि निवेश के लिए पंजीकरण कराएं: सेठी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि वैज्ञानिक ने सोमवार को राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में आयोजित ब्लाक स्तरीय रवी गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विभाग किसानों की समस्याएं दूर करने को कृत संकल्प है। उप कृषि निदेशक एके सिंह ने कहा कि किसान अपनी खेती संबंधी समस्याएं कृषि उप संभाग कार्यालय में बता सकते हैं। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रामवीर सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक खेती करने से किसान को अधिक उपज मिलेगी, जिससे किसान का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। गोष्ठी में उप परियोजना निदेशक राजकुमार, कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका, डॉ. एनसी त्रिपाठी, डॉ. फैज मोहसिन, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) छत्रपाल सिंह, बीटीएम अनिल वर्मा, गोदाम प्रभारी भगवान सहाय, एसएमएस गंगाराम, सियाराम, सत्यपाल यादव, विजेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, कपिल बाबू और केके सक्सेना आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता उप कृषि निदेशक ने और संचालन छत्रपाल सिंह ने किया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग ने तरह तरह के स्टॉल भी लगाए थे, जहां किसानों को जानकारी दी जा रही थी और साहित्य बांटा जा रहा था।
विज्ञापन
गोष्ठी में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग ने तरह तरह के स्टॉल भी लगाए थे, जहां किसानों को जानकारी दी जा रही थी और साहित्य बांटा जा रहा था।
विज्ञापन