फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   agricultural

पांच चीनी मिलों पर किसानों का सवा दो अरब बकाया

Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
agricultural
बीसलपुर। चीनी मिलों पर 78 हजार किसानों के चालू पेराई सत्र के करीब सवा दो अरब रुपये का भुगतान बकाया है। इसकी वजह से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति के अभिलेखों के अनुसार किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर पर 51.56 करोड़, बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा पर एक अरब, नौ करोड़, डालमियां शुगर मिल निगोही पर एक करोड़, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर पर 69 करोड़ और द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर पर 3.34 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान बाकी है। गन्ना किसान भुगतान पाने के लिए चीनी मिलों और गन्ना विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर पर मेरा 50 हजार से अधिक गन्ना मूल्य भुगतान बाकी है। इस समय रुपये की जरूरत है, मगर भुगतान नहीं हो रहा है। - मुन्ना बाबू मिश्रा, कृषक गांव मोहम्मदपुर भजा
विज्ञापन

बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा पर करीब डेढ़ लाख रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान बाकी है। होली सिर पर है। भुगतान के सिलसिले में मिल अधिकारियों के पास कई चक्कर लगा चुके हैं। - विजय बहादुर गंगवार, कृषक गांव बर्रामउ।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर पर गन्ना मूल्य के करीब 75 हजार रुपये बकाया है। होली पर रुपयों की जरूरत है। मगर कोई सुनने वाला नहीं है।
- अंगूरा देवी, कृषक गांव चठिया सेवाराम।
किसान सहकारी चीनी मिल पर 50 हजार से अधिक गन्ना मूल्य भुगतान बाकी है। मिल के जीएम और सीसीओ के पास क्रइ चक्कर लगा चुके हैं। अधिकारी केवल आश्वासन दे देते हैं। - सुरेश मिश्रा, कृषक गांव नवदिया सितारगंज

क्षेत्र की समस्त चीनी मिलों के प्रबंधकों को पत्र भेजकर किसानों का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान अतिशीघ्र करने का निर्देश दिया है। इन अधिकारियों को लगातार रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। - आरपी कुशवाहा, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed