फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   agricultural

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और चार पहिया वाहनों में सवार होकर दिल्ली को रवाना हुए किसान

Sat, 23 Jan 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
agricultural
पूरनपुर (पीलीभीत)। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन में 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए कई जत्थों में 25 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली और चार पहिया वाहनों में सवार होकर किसान रवाना हुए। पुलिस, पीएसी के साथ पहुंचे अफसरों ने बातचीत कर मनाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। फिर उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की गई। सुरक्षा इंतजाम के बीच आगे रवाना कर दिया गया। इसकी अगुवाई शाम को पहुंचे सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क ने की। करीब 300 से अधिक किसान निकले हैं। इस दौरान असम हाईवे पर जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

किसानों के भारी संख्या में दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर रैली में शामिल होने को जाने की भनक पर असम हाईवे पर पुलिस, पीएसी तैनात रही। एसपी जयप्रकाश ने क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद पूरनपुर कोतवाली में कैंप किया। ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली जाने को कई गांव के किसान मोहनपुर गुरुद्वारा, कुछ असम हाईवे के एक पेट्रोल पंप परिसर में, असम हाईवे पर एक बारात घर के समीप, गांव उदयकरनपुर में गुरुद्वारा के समीप एकत्र हुए थे। किसान खुटार क्षेत्र से आने वाले किसानों के इंतजार में थे। उदयकरनपुर के समीप रूके किसानों का नेतृत्व करने वाले कुछ नेताओं को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने एक ढावा पर बुलाकर उन पर दबाब बनाने का प्रयास किया। मगर बाद में रुकने से मना कर जाने की चेतावनी दी गई। सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क खुटार होते हुए असम हाईवे पर कई जगह रुके। किसानों से मिले और अपने साथ लेकर क्षेत्र से दिल्ली को ओर रवाना हो गए। देर शाम किसानों का जत्था मुख्यालय पहुंचा। यहां पहले से सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम मौजूद थे। फोर्स भी बुला ली गई थी। मगर किसानों को रोका नहीं गया। उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से आगे निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed