फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   agricultural

टिड्डी दल का फसलों पर हमला, गांवों की ओर दौड़े अफसर

Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
agricultural
पीलीभीत। आखिर वही हुआ, जिसकी आशंका लंबे समय से व्यक्त की जा रही थी। जनपद में बृहस्पतिवार की शाम पूरनपुर क्षेत्र में पहुंचे टिड्डी दल ने अगले दिन कई इलाकों में फसलों पर हमला बोल दिया। डीएम समेत कृषि व अन्य विभागों के अफसर आधी रात से लेकर दिन भर गांवों में दौड़ते रहे। अधिकारी अपने इलाके में टिड्डी दल को किसानों के साथ उनको भगाने में लगे रहे। टिड्डियों को भगाने के लिए पूरनपुर क्षेत्र में ड्रोन से दवा का छिड़काव किया गया। कई स्थानों पर टैंकरों से दवा छिड़की गई। शुक्रवार को पूरे दिन टिड्डी दल खेतों पर मंडराता रहा।
विज्ञापन

कृषि विभाग द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर ही जनपद में टिड्डी दल के आने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था। शाम होते ही पूरनपुर क्षेत्र में टिड्डी दल ने हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही डीएम वैभव श्रीवास्तव, एडीएम अतुल सिंह, डीडी कृषि यशराज सिंह, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र समेत कई अफसर पूरनपुर की ओर रवाना हो गए। रात में अफसरों गांवों में जाकर किसानों को टिड्डी दल आने के प्रति सतर्क किया। शुक्रवार को पूरे दिन टिड़्डियों का आतंक छाया रहा। सुबह पूरनपुर क्षेत्र के कई इलाकों मेें टिड़्डी दल फसलों पर मंडराता रहा। बाद में पूरनपुर से होता हुआ टिड्डी दल मरौरी ब्लाक के गांवों और उसके बाद अमरिया इलाके में जा पहुंचा। खेतों में किसान और मजदूर पीपे, थालियां और पटाखे छोड़कर टिड़्डियों को भगाने में जुटे रहे। अफसर भी खेतों के आसपास अपने वाहनों के हूटर बजाते रहे। रिछोला में तहसीलदार विवेक मिश्रा टीम के साथ डटे रहे। इधर डीएम ने समस्त एसडीएम को स्प्रे गाड़ियां उपलब्ध कराने के अलावा लेखपाल एवं प्रधानों की मदद से गांवों में निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूरनपुर बृहस्पतिवार को क्षेत्र में पहुंचा टिड्डी दल देर शाम को हरसिंहपुर, पचपेड़ा, बेगपुर, शाहगढ़, बंगला, संडई होता हुआ जंगल की ओर निकल गया। शुक्रवार सुबह टिड्डी दल गांव जटपुरा में होने की सूचना पर डीएम वैभव श्रीवास्तव, एडीएम अतुल सिंह, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, बीसलपुर एसडीएम चंद्रभानु सिंह, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, तहसीलदार विजय त्रिवेदी, कृषि विभाग के अफसर गांव जटपुरा पहुंचे। बांधा कृषि प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. राकेश पांडेय की देखरेख में ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव कर यहां से टिड्डी दल को भगाया गया। कीटनाशक से कई टिड्डी मर गई। टिड्डी दल गांव शेरपुर, खैरपुर, मोहम्मदपुर, रघुनाथपुर, अमरैयाकलां, रंपुरा फकीरे, महादिया, खाता, नवदिया धनेश के खेतों मेें टिड्डी दल के पहुंचने से किसानों में हड़कंप मचा रहा। किसान खेतों में पीपा और थाली बजाकर टिड्डी दल को भगाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया टिड्डी दल शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव सैदपुर पहुंचा। उसके बाद मरौरी ब्लाक के गांव पंडरी, बंगाली कॉलोनी, शिवपुरिया, हरकिशनपुर और अलीगंज समेत कई गांवों में टिड्डियों का झुंड जा पहुंचा। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों ने बमुश्किल टिड़्डियों को भगाया। मझोला के गांव टाडा बिजैसी, टोडरपुर, रानी कॉलोनी, गिधौर, भरतनिया में ट्डिडी दल ने आतंक मचाया।
पहली बार ड्रोन से भगाए गए टिड्डी दल
टिड्डी दल पर नियंत्रण को राजस्थान में एक महीने का अभियान चलाया गया था। उत्तर प्रदेश में पहली बार गांव जटपुरा में टिड्डी दल भगाने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया गया है। ड्रोन से ऊंचे पेड़ों पर बैठी टिड्डी दल पर नियंत्रण हो जाता है। पेड़ कितना ऊंचा हो, 40 सेकेंड में पेड़ से टिड्डी को भगाया या मारा जा सकता है। खेतों में एक मिनट में एक एकड़ जमीन पर ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकता है। ड्रोन में 10 और 16 लीटर कीटनाशक छिड़की जा सकती है। -डॉ. राकेश पांडेय, कृषि प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय
टिड्डी दल पर नियंत्रण और उसे मारने को क्लोरोपायरीफास का छिड़काव कारगर है। गन्ना समिति से पिछले साल पांच हजार लीटर क्लोरोपायरीफास की बिक्री की गई थी। अप्रैल से अब तक 780 लीटर दवाई बांटी गई है। टिड्डी दल को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए 10 हजार पंफलेट बांटे गए। गांवों में घूमकर किसानों को जागरुक किया जा रहा है। -संजय श्रीवास्तव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक
पांच किलोमीटर क्षेत्र में फैला था टिड्डी दल
टिड्डी दल देर रात क्षेत्र में आ गया था। किसानों ने शोर-शराबा कर कीटनाशक का छिड़काव किया। किसान और अफसर देर रात तक जागकर टिड्डी भगाते रहे। कुछ टिड्डी चली गई। मगर कुछ खेतों में छिपकर बैठी रह गई है। -विपिन सिंह, प्रधानपति, जटपुरा

समस्त उप जिलाधिकारियों को टिड्डी दलों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। शाम को जहां भी टिड्डी दल रुके, वहां बड़े स्तर पर अभियान चलाने को कहा गया है। गजरौला थाने के पास 15 और रिच्छोला के पास 10 स्प्रे गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है। वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed