{"_id":"66fae417d111ad7e440ce2ca","slug":"agrasen-jayanti-celebrations-from-october-3-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123278-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अग्रसेन जयंती समारोह तीन अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अग्रसेन जयंती समारोह तीन अक्तूबर से
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर का वार्षिक छह दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह तीन अक्तूबर से शुरू होगा। यह निर्णय सोमवार को अग्रवाल सभा भवन में श्री अग्रवाल सभा समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में बताया गया कि तीन अक्तूबर को अग्रवाल सभा भवन में कुल देवी की डोली का कार्यक्रम होगा। चार अक्तूबर को बेबी क्रावल रेस का आयोजन किया जाएगा।
पांच अक्तूबर को अग्रसेन जयंती शोभायात्रा निकाली जाएगी। छह अक्तूबर को स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर का आयोजन होगा तो सात अक्तूबर को वन मिनट गेम, लूडो आदि प्रतियोगिताएं होंगी। आठ अक्तूबर को समापन समारोह होगा। बैठक में कार्यक्रम का सफल बनाने के संबंध में रणनीति बनाई गई।
समिति के सभी पदाधिकारियों को इस संबंध में अलग-अलग प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक विष्णु गोयल ने और संचालन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया। बैठक में कृष्णाऔतार अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनोज गोयल, प्रांकुर गर्ग आदि मौजूद रहे।