{"_id":"698cd51126538a8b5a0e240f","slug":"agitation-continues-in-madhopur-fardiya-hunger-strike-begins-on-fifth-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153610-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: माधोपुर फरदिया में आंदोलन जारी, पांचवें दिन भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: माधोपुर फरदिया में आंदोलन जारी, पांचवें दिन भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया मैं शिव मंदिर के पास भूंख हड़ताल पर बैठे लोग स्रोत - संवाद
अमरिया। तहसील क्षेत्र के माधोपुर फरदिया गांव में स्थित शिव मंदिर पर चल रहा भाकियू (भानू) के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन बुधवार को भूख हड़ताल में तब्दील हो गया।
गांव के पास हाईवे किनारे स्थित शिव मंदिर के ऊपर से प्रस्तावित हाईटेंशन बिजली लाइन डालने का भाकियू कार्यकर्ता व ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। साथ ही मंदिर परिसर और खेतों तक आने-जाने के लिए हाईवे पर अंडरपास निर्माण की मांग भी की जा रही है। बीते शनिवार को भाकियू (भानू) के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी के नेतृत्व में बेमियादी धरना शुरू किया गया था। जिला महामंत्री अशोक कुमार राठौर ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के चलते मंदिर कमेटी और ग्रामीणों के सहयोग से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में दीनदयाल, प्यारे लाल, ठाकुरदास, लेखराज, मोहन स्वरूप, हेतराम, ओमप्रकाश, नीलम देवी, नीरज कुमारी, राम प्यारी, दुलारो देवी, रामदेई, मीना देवी, सावित्री, ओमवती, तारा वती, केसरवती, कुसुमा, राजवती, शकुंतला देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --