{"_id":"bfd71dc433d8a7170e0571538d85532f","slug":"against-presumptuousness-the-performance-by-ulmaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्ताखी के विरोध में उलमाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्ताखी के विरोध में उलमाओं ने किया प्रदर्शन
Purnpur
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अख्तर रजा वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में उलमाओं के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शेरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप एकत्र होकर हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कमलेश तिवारी को फांसी की सजा न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
अख्तर रजा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष असलम अली बरकाती और उलमाओं के साथ आसपास गांव के मुस्लिम समाज के भारी संख्या में लोग शेरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप एकत्र हुए और हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कमलेश तिवारी ने नवी की शान में गुस्ताखी की है। जो बर्दास्त करने लायक नहीं है। मौके पर पहुंचे एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कमलेश तिवारी ने आका-ए-दो आलम सल्लल्लाहू तआला अलैहि वसल्लम की शाने मुकद्दसा मेें जो तौहीन आमेज अल्फाज कहे हैं, वह किसी भी हाल में बर्दास्त के लायक नहीं हैं। ज्ञापन मेें कमलेश तिवारी को फांसी की सजा तय नहीं होने तक चुप न बैठने की चेतावनी दी गई। हिंदू महासभा पर तत्काल पाबंदी लगाने, साक्षी महाराज, प्रवीन तोगड़िया जैसे लोगों द्वारा की जा रही टिप्पणियों पर रोक की मांग की गई। एसडीएम ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भिजवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीओ राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी, हाजी लाडले, मौलाना असलम खां, लियाकत उर्फ भूरे, मौलाना अलीजान, हाफिज जकी, मौलाना रजाउल हक, उस्मान शाह, सरताज अली, मौलाना साजिद हसनी, हाफिज अशफाक, अ़लम अली बरकाती, इमरान खां आदि लोग मौजूद थे। विरोध को लेकर बुधवार की सुबह कुछ देर को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे।
विज्ञापन