{"_id":"5745e9f44f1c1bd140690732","slug":"against-power-crisis-the-people-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन लोग।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों से बिजली न आने से खफा दनपुरा के लोगों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
बता दें कि दनपुरा गांव में तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। अधिकारियों के इस रवैये के खिलाफ बुधवार को दर्जनों लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुस्से का इजहार किया। अफसरों से मांग की गई कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए। जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने की भी मांग की। गांव वालों का कहना है कि विभाग ने आंधी में गिरे खंभे तक बदलवाए हैं। इसके अलावा विद्युतीकरण के लिए गांव में खंभा लगाने के लिए गड्ढे तो किए हैं लेकिन पोल आज तक नहीं लगाए हैं। प्रदर्शन में प्रधान जय सिंह, राजेश कुमार, चंद्रपाल, सुरेन्द्र, गंगाप्रकाश, नरेंद्र लाल, राकेश, अंकित, ब्रजभान सिंह, सोमपाल, जगमोहन, राजू, राहुल, कमलेश, गयाप्रसाद, भरत गंगवार, मोहिनी देवी, नन्ही देवी, निर्मला देवी, पूजा देवी आदि शामिल रहीं।
अभयपुर के उपभोक्ताओं ने भी किया प्रदर्शन
चुर्रासकतपुर। गांव अभयपुर के उपभोक्ताओं ने भी दो महीना से ठप बिजली व्यवस्था के सुचारु न होने पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। तमाम उपभोक्ता मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और बिजली विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि दो महीना पहले गांव के पास बिजली लाइन के तार टूट गए थे। तभी से गांव की बिजली ठप है। तमाम शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन में अमर सिंह, रूपसिंह, ज्ञान देव, रामकिशोर, राजदीप, बलवीर, लालाराम, विजय बहादुर, नरेंद्र कुमार, विजय कुमार, सत्यपाल, अमित, वीरेश आदि शामिल थे।