{"_id":"591476fe4f1c1bba488514d9","slug":"against-kotwali-police-advocates-say-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं का हल्ला बोल
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
Updated Thu, 11 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
वकील
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या को उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन
आत्महत्या को उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्त न्यायालयों में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी अधिवक्ता सुदेश सिंह के भाई उमेश को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के नामजद आरोपी को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अधिवक्ताओं ने कोतवाली पुलिस पर आरोपी से साठगांठ करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पुलिस के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसोसिएशन कक्ष में हुई बैठक में कोतवाली पुलिस के विरोध में सोमवार से सभी स्थानीय न्यायालयों में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश मिश्रा महासचिव सुशील सक्सेना, विष्णु बाजपेई, राजाराम माथुर, रामसिंह गंगवार, श्रीपाल दिनकर, रवि सक्सेना, विमल मिश्रा, बांकेलाल, मुकेश शुक्ला, चंद्रपाल, संतोष वर्मा, राजीव यादव, सुदेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।