{"_id":"62b9ffb211773b07c826bb6b","slug":"against-agneepath-pilibhit-news-bly4896569179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ: कांग्रेसियों ने सदर तहसील में किया सत्याग्रह, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ: कांग्रेसियों ने सदर तहसील में किया सत्याग्रह, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में धरना देते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सदर तहसील में सत्याग्रह किया गया। प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और योजना वापस लेने की मांग की गई।
कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष युसूफ मलिक और शहर अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी की अध्यक्षता में सदर तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। कार्यकर्ता सत्याग्रह का बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन को लेकर सीओ सिटी सुनील दत्त और शहर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह फोर्स के साथ तहसील पहुंच गए। मेन गेट बंद करा दिया। पार्क के गेट पर भी पुलिस तैनात की गई। पुलिस वाले तहसील आने वालों से कारण पूछकर ही पार्क में जाने दे रहे थे।
दोपहर 12 बजे एसडीएम प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे। इस पर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर धरना खत्म कर दिया। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि अग्निपथ योजना ठेकेदारी प्रथा की ओर ले जा रही है। युवा जीवन के चार साल गुजराने के बाद खाली बैठ जाएंगे। योजना सेना के प्रति नौजवानों का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रही है। इसलिए योजना को रद्द किया जाए। इस दौरान अशुतोष अग्निहोत्री अनवर अनीस, रशिद,द रेहाना परवीन, नफीसा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।