फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After two and a half years did not find Tiger Reserve FD

टाइगर रिजर्व को ढाई साल बाद भी नहीं मिला एफडी

Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
जिले के जंगल को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिले ढाई साल का समय बीत गया है लेकिन अभी तक फील्ड डायरेक्टर तक उपलब्ध नहीं हुआ। स्टाफ की कमी के चलते जंगल की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। जिले के लगभग 73 हजार हेक्टेअर में फैले जंगल को नौ जून 2014 को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया था। उस समय यहां डीएफओ के रूप में आईएफएस अधिकारी तैनात थे लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद पीएफएस अधिकारी को डीएफओ का चार्ज दिया गया है जबकि नियमत: यहां एफडी (फील्ड डायरेक्ट) तैनात होना चाहिए। टाइगर रिजर्व बनने के ढाई साल बाद भी शासन ने यहां एफडी को तैनात नहीं किया है। इसके अलावा अन्य स्टाफ की भी कमी हैं। एसडीओ, डिप्टी रेंजर, वनदरोगा और वाचरों की कमी के चलते जंगल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में बाघ की घटनाएं बढ़ने पर उसकी मॉनीटरिंग के चलते दिक्कत और बढ़ जाती है। चुनाव के समय भी जनप्रतिनिधियों ने टाइगर रिजर्व घोषित कराने को अपनी उपलब्धियों में गिनाया लेकिन आधे अधूरे संसाधन के चलते यहां कैसे काम चलाया जा रहा है इसकी चिंता उन्हें भी हैं। यही कारण है कि जंगल में पेड़ व घास कटने, लकड़ी चोरी होने के साथ ही वन्यजीवों के बाहर आकर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed