{"_id":"58b85e7c4f1c1b8759830b56","slug":"after-transfer-the-extracted-lakh-panchayat-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफर के बाद भी पंचायत सचिव ने निकाले तीन लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफर के बाद भी पंचायत सचिव ने निकाले तीन लाख
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत अधिकारी ने स्थानांतरण का आदेश होने के बाद प्रधान को गुमराह कर चेक पर हस्ताक्षर कराकर लगभग तीन लाख रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत पर सीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वर्तमान में अमरिया ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पंकज शर्मा लगभग एक वर्ष पूर्व पूरनपुर में तैनात थे। डीएम ने उनका स्थानांतरण अमरिया कर दिया। आरोप है ग्राम पंचायत अधिकारी ने डीएम के आदेश पर स्थानांतरित हो जाने के बाद प्रधान कैकई देवी को गुमराह कर चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। इस चेक के माध्यम से लगभग तीन लाख रूपये की धनराशि बैंक से निकाल ली। प्रधान का आरोप है कि इस धनराशि का कहीं भी उपयोग नहीं दर्शाया गया है और न ही धनराशि वापस की जा रही है। प्रधान ने इसकी शिकायत बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों से शिकायत की। इस पर आरोपी पंचायत सचिव को नोटिस दिए गए लेकिन पंचायत सचिव ने कोई जवाब नहीं दिया। बृहस्पतिवार को प्रधान ने सीडीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत सचिव पंकज शर्मा को निलंबित करने के आदेश डीडीओ को दिए हैं। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया कि स्थानांतरण को बाद धनराशि निकालना और नोटिस के बाद भी जवाब न देने अनुशासनहीनता है। इस पर पंचायत सचिव को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन