{"_id":"5999badc4f1c1b545b8b45d0","slug":"after-the-yogi-s-rebuke-united-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी की फटकार के बाद एकजुट भाजपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी की फटकार के बाद एकजुट भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष के आवास पर प्रेसवार्ता कर दिया एकजुटता संदेश
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही अपने अपने खेमें में बटे भाजपाई मुख्यमंत्री योगी की फटकार के बाद एकजुट होते नजर आ रहे हैं। रविवार को जिलाध्यक्ष के आवास पर प्रेस की मौजूदगी में विधायकों व जिलाध्यक्ष ने अपनी एकजुटता का परिचय देकर गिले शिकवे दूर किए। पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया गया वहीं जिलाध्यक्ष की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
चुनाव की आहट होने के बाद टिकट वितरण के समय से ही चल रही भाजपा नेताओं में एक दूसरे की टांग खिंचाई किसी से छिपी नहीं है। चुनाव के बाद सरकार बनने पर भी आपस में मनमुटाव जारी रहा। शहर में हुए कई कार्यक्रमों में भी खींचतान नजर आती रही है। लेकिन भाजपाईयों की खींचतान 16 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर ही स्पष्ट दिखाई दी। पुलिस लाइन में उनके स्वागत और कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान एक दूसरे की टांग खिंचाई को योगी ने भांप लिया। उन्होंने चलते चलते सुधरने की हिदायत भी दी। योगी के जाने के बाद एकजुटता के प्रयास शुरू हुए जो रविवार को मिलन के रूप में सामने आए। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के आवास पर चारों विधायकों को आमंत्रित किया। क्षेत्र में व्यस्तता के चलते बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत तो नहीं पहुचे लेकिन तीनों विधायक व जिलाध्यक्ष ने एक दूसरे से मिलकर गिलेशिकवे दूर किए। इतना ही नहीं इसके लिए प्रेसवार्ता बुलाकर विधायकों एवं जिलाध्यक्ष ने एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने की बात भी कहीं। अंत में विधायकों ने जिलाध्यक्ष के घर भोज किया और जिलाध्यक्ष उन्हें स्मृतिचिन्ह देकर विदाई दी। भाजपा नेताओं का यह मिलन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। इस बावत जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोई गुटबाजी नहीं थी लेकिन कुछ लोग आपस में दूरियां होने की अफवाहें फैला रहे थे। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी एकजुट हैं।