फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the uproar in Puranpur, the failed paddy test passed

पूरनपुर में हंगामे के बाद फेल धान जांच में हो गया पास

Thu, 14 Oct 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
After the uproar in Puranpur, the failed paddy test passed
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से जानकारी मांगते किसान। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। धान मानक के अनुरूप न बताकर किसान को टरकाने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों के हंगामा के बाद धान के एक ढेर को पास कर दिया गया। किसानों ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से मिलकर खरीद केंद्रों पर धान की खरीद न होने और अब तक हुई खरीद की जानकारी मांगी।
विज्ञापन

मंडी समिति में यूपीएसएस और मंडी के धान खरीद केंद्र पर बुधवार को दो किसानों का धान मानक के अनुरूप न होना बताकर किसानों को धान वापस ले जाने का कहा गया। एकत्र हुए किसानों ने इस पर जमकर हंगामा काटा। हंगामा कर रहे किसानों का कहना था कि सुविधा शुल्क की मांग पूरी न होने पर अच्छे धान को फेल किया जा रहा है। किसानों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारी हंगामा पर धान के मानक की दोबारा जांच की गई। इस पर एक ढेर को मानक के अनुरूप पाया गया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर ने बताया कि जांच ठीक ढंग से न होने पर दोनों किसानों का धान मानक के अनुरूप न होना बता दिया गया था। दोबारा जांच में यूपीएसएस खरीद केंद्र से मानक के अनुरूप न पाया गया धान मानक के अनुरूप मिला। जिसकी तौल करने के लिए खरीद केंद्र प्रभारी को कहा गया। जबकि दूसरे किसान का धान दोबारा जांच में भी मानक के अनुरूप नहीं मिला। बुधवार को वीएम सिंह के समर्थक गुरप्रीत सिंह ने किसानों के साथ क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से मिलकर खरीद केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद न होने का आरोप लगाया। साथ ही अब तक खरीद केंद्रों पर हुई धान खरीद का वितरण मांगा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने शीघ्र खरीद की जानकारी देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed