{"_id":"682231b8debe66e7f001a08f","slug":"after-the-notice-the-operators-themselves-started-demolishing-the-mosque-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-135772-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नोटिस के बाद संचालकों ने खुद ही ढहाना शुरू की मस्जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नोटिस के बाद संचालकों ने खुद ही ढहाना शुरू की मस्जिद
विज्ञापन
हजार थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर में तोड़ा गया धार्मिक स्थल स्रोत : वीडियो ग्रेब
पीलीभीत/ पूरनपुर। भारत-नेपाल सीमा के समीप के गांव भरतपुर में उपनिवेशन की जमीन पर मस्जिद बनाने वाले पांचों पट्टेदारों और एक प्रधान ने प्रशासन के नोटिस के बाद खुद ही मस्जिद को ढहाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने कुछ दिन पहले इन सभी संचालकों को मस्जिद ढहाने का नोटिस देकर 14 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा था।
शासन ने बंजर, तालाब, नवीन परती की जमीन सहित अन्य जमीनों पर अतिक्रमण, धार्मिक स्थल बने होने की रिपोर्ट तलब की है। इसको लेकर पूरनपुर तहसील क्षेत्र में लेखपालों से उनके हल्का की रिपोर्ट तलब की जा रही है।
हजारा थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में गांव भरतपुर में उपनिवेशन की जमीन पर मस्जिद बने होने की जानकारी हाल ही में नेपाल सीमा पर पहुंचे अफसरों को मिली थी। मामले की जांच राजस्व टीम को सौंपी गई। जांच में उपनिवेशन की जमीन पर मस्जिद का निर्माण होना पाया गया। वहां नमाज भी अदा की जा रही थीं।
विज्ञापन
तहसीलदार हबीबउर रहमान ने बताया था कि उपनिवेशन की जमीन पर दशकों पूर्व लोगों को पट्टे किए गए थे। जमीन पर नियमानुसार खेती होनी चाहिए थी। मगर पांचों पट्टेदारों ने शर्तों का उल्लंघन कर जमीन पर मस्जिद बना ली।
यह भी बताया कि उपनिवेशन की जमीन पर मस्जिद मिलने पर पांचों पट्टेदारों और उनके संचालक गांव के प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद पट्टेदारों ने खुद ही मस्जिद तोड़नी शुरू कर दी।
प्रधान शमशेर ने बताया कि मस्जिद का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया है। अभी यह एक पट्टेदार ने तोड़ा है। नोटिस मिलते ही मस्जिद पर होने वाली गतिविधियां भी बंद करा दीं गईं थीं। तहसीलदार हबीबउर रहमान ने बताया कि राजस्व कर्मियों को गांव भेजकर मस्जिद ढहाए जाने के बारे में जांच करा रहे हैं।