{"_id":"6560ee96551a7658f2097224","slug":"after-the-agreement-the-villagers-ended-the-protest-in-front-of-the-mlas-residence-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-8119-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समझौते के बाद ग्रामीणों ने खत्म किया विधायक आवास के सामने से धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समझौते के बाद ग्रामीणों ने खत्म किया विधायक आवास के सामने से धरना
विज्ञापन
गजरौला में लश्या गया शिविर ।
बीसलपुर। समझौता वार्ता होने के बाद ग्रामीणों ने भाजपा विधायक के आवास के सामने चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना खत्म कर दिया।
गांव पुरैना के पास देवहा नदी का पुल बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 21 नवंबर से भाजपा विधायक विवेक वर्मा के आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश शुक्ला ने दोनों पक्षों में समझौता कराने के क्रम में पहले विधायक विवेक वर्मा से और बाद में धरने पर बैठे ग्रामीणों से बात की।
तय हुआ कि विधायक विवेक वर्मा धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल के साथ लखनऊ जाकर लोक निर्माण विभाग के मंत्री से पुल बनवाने के संबंध में वार्ता करेंगे। वार्ता सार्थक न होने पर ग्रामीण दो दिसंबर से पुन: रोडवेज बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
वार्ता करने वालों में हरीश कुमार, मेवाराम, तेज बहादुर वर्मा, ज्ञानेंद्र गंंगवार, भाकपा के जिला सहमंत्री भीमसेन शर्मा और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय शामिल थे। समझौते की लिखित प्रतियां दोनों पक्षों को दे दी गईं हैं। समझौता पत्र पर उपजिलाधिकारी और सीओ के भी हस्ताक्षर हैं।