फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the 2002 elections, two seats could wind sp

 विधानसभा चुनाव 2002-हवा के बाद भी दो सीटों पर जीत सकी सपा

Tue, 24 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 24 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2002 के पहले से प्रदेश में सपा के पक्ष में हवा बनी हुई थी लेकिन फिर भी पार्टी जिले में दो ही सीटें जीत पाई। शहर में हाजी रियाज अहमद जीते और बरखेड़ा में पीतमराम। बीसलपुर में बसपा के अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू और पूरनपुर में भाजपा प्रत्याशी विनोद तिवारी निर्वाचित हुए। जिले में समाजवादी पार्टी मुख्य मुकाबले में रही। शहर सीट पर सपा के रियाज अहमद ने भाजपा के बीके गुप्ता को 9971 मतों से हराया। बरखेड़ा सीट पर सपा विधायक पीतमराम का कब्जा बरकरार रहा। उन्होंने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से मैदान में उतरे अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी पूर्व विधायक किशनलाल को 14225 मतों से हराया। बीसलपुर में बसपा विधायक अनीस अहमद ने 32266 मत पाकर कब्जा बरकरार रखा और कांग्रेस छोड़ राष्ट्रीय क्रांति पार्टी में शामिल हुए तेज बहादुर गंगवार को 7663 मतों से हराया। पूरनपुर में भाजपा के डॉ. विनोद तिवारी ने 43058 मत पाकर सपा के निवर्तमान विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना को परास्त किया। गोपाल कृष्ण को 34502 मत मिले। इस चुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस से शहर सीट के चुनाव में उतरी राजराय सिंह को 17805 मत ही मिले, वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed