फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After Maneka from Pilibhit, now Jitin is in the Union Cabinet

Pilibhit News: पीलीभीत से मेनका के बाद अब जितिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में

Mon, 10 Jun 2024 04:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
After Maneka from Pilibhit, now Jitin is in the Union Cabinet
पीलीभीत। पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा सीट के नवनिर्वाचित सांसद जितिन प्रसाद को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। रविवार की शाम दिल्ली में आयोजित समारोह में जितिन प्रसाद ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद चर्चा में आई इस सीट पर जितिन ने 1.64 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। मेनका गांधी के बाद जितिन प्रसाद दूसरे सांसद हैं, जो मोदी कैबिनेट में पीलीभीत से शामिल किए गए हैं। उनके मंत्री बनने से तराई के इस जिले के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की संभावना बढ़ी है।
विज्ञापन


इससे पहले यूपीए सरकार में जितिन प्रसाद राज्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। साल 2004 में पहली बार सांसद बने जितिन प्रसाद साल सन 2009 के लोकसभा चुनाव में लखीमपुर की धौरहरा सीट से सांसद चुने गए थे। जितिन प्रसाद यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रहे। इसके बाद 2014 का लोकसभा, 2017 का विधानसभा और 2019 का लोकसभा चुनाव वे हार गए। इसके बाद साल 2021 में जितिन प्रसाद कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जितिन प्रसाद को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भेजा। 2022 विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो जितिन प्रसाद को योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन को दिया।

जितिन प्रसाद के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जनसभाओं को संंबोधित किया था। अंतत: जितिन ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की।
--

कुछ यूं शुरू हुआ राजनीतिक कॅरियर
29 नवंबर 1973 को जन्मे जितिन प्रसाद का राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू हुआ। उनके पिता और दादा दोनों ही कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव के सलाहकार के साथ-साथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे। जितिन प्रसाद के पिता को कांग्रेस का थिंक टैंक कहा जाता था।
--
2004 में पहली बार सांसद बने थे जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद ने दून स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स किया और फिर दिल्ली से एमबीए किया। जितिन प्रसाद 2001 में सक्रिय राजनीति में आए। 2004 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार शाहजहांपुर से चुनाव लड़ें और जीते। 2008 में केंद्रीय इस्पात मंत्री बने।


--

10 वर्षों बाद कैबिनेट में की जितिन ने वापसी
जितिन प्रसाद ने एक दशक के बाद केंद्रीय कैबिनेट में वापसी की है। इससे पहले मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में जितिन प्रसाद सबसे युवा मंत्रियों में से एक थे। अब जितिन ने एक बार फिर केंद्रीय कैबिनेट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed