फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After Lekhpal, action is also decided against lawmen

Pilibhit News: लेखपाल के बाद कानूनगो पर भी कार्रवाई तय

Sun, 05 May 2024 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
After Lekhpal, action is also decided against lawmen
कलीनगर। धरमंगदपुर गांव में खलियान के नाम दर्ज जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में लेखपाल के बाद राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) भी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। लापरवाही मिलने पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर में शुक्रवार को ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने का मामला सामने आया था। शिकायत को संज्ञान में लेकर डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने नायब तहसीलदार अक्षय यादव से जांच कराई। जिसमें मामला सही पाया गया।
विज्ञापन

लेखपाल भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। लापरवाही पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। इधर मामले में राजस्व निरीक्षक की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि राजस्व निरीक्षक ने भी मामले की अफसरों को कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही निर्माण कार्य रुकवाया। ऐसे में एसडीएम ने उन्हें भी नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने के कड़े निर्देश
कलीनगर। ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे रोकने के लिए एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने पत्र जारी कर तहसील के समस्त राजस्व कानूनगो और लेखपालों को कड़े निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।


एसडीएम ने जारी किए गए आदेश में कहा है कि ग्राम समाज की जमीन की रक्षा करना प्रत्येक क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक का दायित्व है। निर्माण और कब्जा मिलने की स्थिति में कठोर कार्रवाई करने के डीएम की ओर से निर्देश दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि प्रत्येक राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर ग्राम समाज और शासकीय भूमि का सत्यापन करें। साथ कहीं निर्देशों की अवहेलना मिलती है तो कार्रवाई करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed