फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After having physical relations he kept clicking photos and refused to marry her

Pilibhit News: शारीरिक संबंध बनाने के बाद खींचता रहा फोटो, शादी से किया इन्कार

Thu, 04 Jul 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
After having physical relations he kept clicking photos and refused to marry her
पीलीभीत। शहर की युवती को पूरनपुर के एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान फोटो भी खींची। युवती के परिजन जब रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंचे तो शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि दूसरी जगह शादी तय करने पर आरोपी युवक ने फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रिश्ता तुड़वा दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री ने बताया है कि उसका पूरनपुर के एक मोहल्ला निवासी युवक से आठ साल से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। आरोप है कि इस दौरान युवक उसकी पुत्री के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बना चुका है। फोटो भी खींची हैं।
विज्ञापन

महिला द्वारा पुत्री को युवक के साथ घूमता देख उसने युवक से बात कर समाज में बदनामी होने की बात कहकर उसे टोका। इस पर युवक ने शादी के लिए रिश्ता लेकर घर आने की बात कही। चार जून 2023 को युवती के परिजन अपने रिश्तेदारों को लेकर युवक के घर पहुंचे। दो लाख रुपये और कपड़े आदि सामान भी युवक के परिजनों को दिया। शादी की तिथि भी तय हो गई। एक साल बीतने के बाद परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चार जून 2024 को युवक पक्ष के लोग युवती के घर पहुंचे। युवक के डॉक्टर बनने की बात कहकर पांच लाख रुपये, बुलेट देने पर ही शादी करने की बात कही। आरोप है कि जानकारी होने पर युवक वहां पहुंच गया और उसने फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर शादी तुड़वा दी। जानकारी के बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।




युवती से तीन साल बनाए संबंध

- एसपी के आदेश पर चार के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज की गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। घर में आने-जाने वाले युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद परिजनों द्वारा शादी न करने की बात कहकर युवती से दूरी बना ली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि शहर का ही एक युवक उसके घर आता-जाता था। शादी का झांसा देकर युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि तीन साल तक युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने पड़ोसी पर युवक का साथ देने का भी आरोप लगाया है।

युवक के परिजनों को भी इस बात की जानकारी थी। आरोप है कि युवती द्वारा शादी करने की बात कहने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। 10 जून को युवक उसके घर आया और अपने परिजनों की ओर से शादी करने से मना करने की बात कही। यह भी कहां कि शादी का दबाव बनाया तो दोनों को जान से मार देेंगे। युवक द्वारा अवैध संबंध बनाकर शादी से इनकार करने से वह काफी परेशान है। जून के अंतिम सप्ताह में एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी युवक समेत चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed